विद्यार्थियों ने नालंदा विवि व शांति स्तूप का किया शैक्षणिक भ्रमण

विद्यार्थियों के दल ने सोमवार को प्रो पूजा सिंह के नेतृत्व में बिहार के प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय व राजगीर स्थित शांति स्तूप का शैक्षणिक भ्रमण किया.

हंटरगंज. आरएनएम डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों के दल ने सोमवार को प्रो पूजा सिंह के नेतृत्व में बिहार के प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय व राजगीर स्थित शांति स्तूप का शैक्षणिक भ्रमण किया. विद्यार्थियों को देश के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहरों को नजदीक से जानने का मौका मिला. छात्रों ने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहरों को देखा और गौरवशाली शिक्षा परंपरा की जानकारी ली. इसके बाद राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप पहुंचे, जहां विद्यार्थियों ने बौद्ध धर्म व शांति स्तूप को नजदीक से अवलोकन किया. विद्यार्थियों ने बताया कि इस भ्रमण से इतिहास, संस्कृति व परंपरा को नजदीक से जानने का मौका मिला. मौके पर प्रो राखी सिंह, विक्की कुमार, आदित्य कुमार, सचिन कुमार, शौर्या कुमारी, आर्यन राज, रिया कुमार, विवेक कुमार, रौशन कुमार, सनी कुमार, रोहित राज, सुरुचि कुमारी सहित दर्जनों छात्र–छात्राएं शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >