प्रतापपुर से बिहारी कुमार की रिपोर्ट
प्रतापपुर (चतरा). मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में शुक्रवार को जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित मेले का शुभारंभ किया गया. प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी और पूजा समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप यादव ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद मेले में लोगों की आवाजाही शुरू हो गयी.
थाना प्रभारी ने शांति से मेला देखने की अपील की
उद्घाटन के मौके पर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में मेले का आनंद लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है.
ये भी पढ़ें: कस्तूरबा विद्यालय बरही में छात्राओं से खाना बनवाने का आरोप, वार्डन से मांगा स्पष्टीकरण
जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित हुआ मेला
पूजा समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप यादव ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मेले का आयोजन किया गया है. मेले को लेकर लोगों में उत्साह है और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है.
समिति के सदस्य रहे मौजूद
मेले के उद्घाटन के दौरान पूजा समिति के सदस्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजन को लेकर समिति की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी की गयी हैं.
ये भी पढ़ें: RIMS में 1300 CCTV के बावजूद चोरी, ICU और लेबर रूम के AC का कॉपर पाइप काटकर फरार; मरीज बेहाल
