एसपी ने प्रतापपुर थाना का किया निरीक्षण

लंबित कांडों को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश

: लंबित कांडों को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश प्रतापपुर. एसपी अनिमेष नैथानी ने बुधवार की शाम को प्रतापपुर थाना का निरीक्षण किया. इसके पूर्व थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके गजवा, घोरीघाट,रहरिया व अन्य क्षेत्रों का जायजा लिया. साथ ही घोरीघाट पिकेट पहुंच कर आइआरबी जवानों से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत हुए. एसपी ने थाना में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित कांडों की समीक्षा की. लंबित कांडों काे अविलंब निष्पादित करने का निर्देश दिया. साथ ही छापामारी अभियान चला कर फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने को कहा. एसपी ने कहा कि थाना व क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों का जायजा लिया गया है. आगामी त्योहार बकरीद को शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का निर्देश दिया. मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर मंजू लकड़ा, थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी समेत कई पुलिस पदाधिकारी व जवान उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >