इटखोरी महोत्सव में 500 ड्रोन का अद्भुत शो दिखाया गया

इटखोरी महोत्सव में 500 ड्रोन का अद्भुत शो दिखाया गया

विजय शर्मा, इटखोरी

राजकीय इटखोरी महोत्सव के पहली रात सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान ड्रोन शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें 500 ड्रोन शो के माध्यम से अद्भुत नजारा दिखाया गया. ड्रोन शो प्रदर्शनी के माध्यम से आसमान में मां भद्रकाली मंदिर, मां भद्रकाली की प्रतिमा, भगवान भोलेनाथ, गैतम बुद्ध, महावीर भगवान, दिशोम गुरु शिबू सोरेन, भगवान बिरसा मुंडा, राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व पाइका नृत्य का छाया चित्र प्रदर्शनी दिखाया गया. डीसी कीर्तिश्री जी, एसपी सुमित अग्रवाल, सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल, पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह समेत हज़ारों दर्शकों ने ड्रोन शो को आसमान में देख प्रसन्नता व्यक्त कियें. अधिकांश लोगों ने ड्रोन शो कार्यक्रम को अपने-अपने मोबाइलों में कैद भी किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >