शिव गुरु महोत्सव का आयोजन, उमड़े अनुयायी

भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित मैदान में रविवार को विशाल शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया.

इटखोरी. भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित मैदान में रविवार को विशाल शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया. शिव शिष्य साहेब हरिद्रानंद की स्मृति में आयोजित समारोह में कई प्रदेशों से हजारों की संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए. यहां अखिलेश प्रसाद, शिवपूजन कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, लवली देवी, रीता देवी, रूबी देवी ने धार्मिक वचनों से शिव महिमा की जानकारी दी. कहा कि शिव सभी में समाहित हैं. इन्हें अपनाने की जरूरत है, साहेब हरिद्रानंद जी की बातों को आत्मसात करें, तो शिव के शिष्य बनेंगे. शिव को गुरु मनाने से जीवन धन्य हो जायेगा. कार्यक्रम में बिहार, छत्तीसगढ़, बंगाल, मध्यप्रदेश, दिल्ली से उनके अनुयायी पहुंचे थे. इस दौरान महादेव के नाम को भज ले…भजन गाये गये. शिव गुरु महोत्सव में आयी महिलाओं ने भक्तिमय भजन प्रस्तुत किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >