एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपुरा में गणतंत्र दिवस

मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख आलोक कुमार त्रिपाठी ने झंडोत्तोलन किया

टंडवा. एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपुरा में गणतंत्र दिवस को लेकर उड़ान स्टेडियम में समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें एनटीपीसी कर्मचारी, सीआइएसएफ व स्कूली छात्रों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख आलोक कुमार त्रिपाठी ने झंडोत्तोलन किया. साथ ही सीआइएसएफ, फायर विंग, डीजीआर सुरक्षा बल व डीएवी दल की संयुक्त परेड का निरीक्षण किया. परियोजना प्रमुख आलोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि परियोजना में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है. संयंत्र ने अब तक का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन व कोयला प्राप्ति का कीर्तिमान स्थापित किया है. कार्यक्रम में डीएवी स्कूल, एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपुरा के विद्यार्थियों द्वारा बेटी बचाओ विषय पर नृत्य, देशभक्ति गीत एवं एरोबिक्स प्रदर्शन प्रस्तुत किया.सीआइएसएफ द्वारा रिफ्लेक्स शूटिंग एवं अग्नि सुरक्षा प्रदर्शन किया गया. इस अवसर पर महाप्रबंधक (ओ एंड एम) राजीव कुमार, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस) अजय केरहलकर, अध्यक्ष वसुंधरा लेडीज क्लब ज्योत्सना त्रिपाठी, उप कमांडेंट सानुज कुमार रमेश सिंह, निखिल सहित अन्य वरिष्ठ उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >