गिद्धौर. प्रखंड में 22 अगस्त को हुई भारी बारिश से मची तबाही के 12 दिन बीत जाने के बाद भी राहत कार्य शुरू नहीं हुआ है. बहे सड़के, क्षतिग्रस्त पुल-पुलिया की मरम्मति अब तक नहीं हुई है. जिससे लोगो को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्कूली बच्चो को स्कूल आने जाने में दिक्कत हो रही है. भारी बारिश में 190 घर ध्वस्त होने से लोगो की रहने की समस्या उत्पन्न हो गयी है. कहीं सड़क पूरी तरह कट गयी है, तो कहीं सड़क आधा बही है. मरम्मत कार्य शुरू नहीं होने से लोगो में जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी देखी जा रही है. भारी बारिश में बारिसाखी पंचायत में मायाडीह-बारिसाखी उवि जाने वाली सड़क, बारीसाखी उप स्वास्थ्य केंद्र से मायाडीह जाने वाली सड़क समेत अन्य कच्चा सड़क बह गया है. पेक्सा गांव में मंजरा सड़क में दो पुलिया ध्वस्त हो गया है. गिद्धौर पंचायत में श्मशान घाट जाने वाली सड़क बहा, गोसाई टिल्हा पुल के एक छोर ध्वस्त हो गया है. पहरा पंचायत में मालिया महुआ समीप पुलिया, बौलिया समीप पुलिया, खलारी गांव जाने वाला सड़क में पुलिया क्षतिग्रस्त, मारंगी गांव की सड़क बह गया है. जरहा नदी में अवैध बालू के उठाव के साथ ट्रैक्टर के आवागमन से बड़ा बड़ा पत्थर से चार पहिया आवागमन बाधित है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
