तैलिक साहू समाज ने मनायी भामाशाह की जयंती

भामाशाह ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व दान कर दिया

: भामाशाह ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व दान कर दिया::::हेडिंग टंडवा. प्रखंड में गुरुवार को अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज के बैनर तले दानवीर भामाशाह जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर उनकी प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. गाड़ीलौंग और रक्शी गांव में स्थापित दानवीर भामाशाह की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर अपने पूर्वज को याद किया. वहीं सेरनदाग, तेलियाडीह, लेंबुआ और कोयद गांवों में भी भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनायी गयी. वक्ताओं ने कहा कि भामाशाह ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व दान कर दिया था. जब महाराणा प्रताप मुगल शासकों के विरुद्ध हल्दीघाटी का युद्ध लड़ रहे थे, उस समय भामाशाह ने उन्हें आर्थिक सहयोग के रूप में हजारों स्वर्ण मुद्राएं दान में दीं, जिससे संघर्ष को आगे बढ़ाने में सहायता मिली. मौके पर तैलिक साहू समाज के प्रखंड अध्यक्ष महाबीर साहू, युवा अध्यक्ष विजय साहू, पूर्व जिप सदस्य बनवारी साव,दुलारचंद साहू, चंद्रदेव साहू, मनोज साहू, कुलदीप साहू, दिनेश साहू, सुगन साव, शंकर साव, राजेंद्र साव, बीरेंद्र साहू, अशोक साहू, त्रिवेणी साहू, सुरेंद्र साहू आदि ने जीवन राम,जयप्रकाश साहु, हीरा साव, सुनैना देवी, सरिता देवी, बबीता देवी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >