इटखोरी. कृषि फार्म परिसर में रविवार को रामनवमी महासमिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता टुन्नी सिंह ने की. बैठक में रामनवमी पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया. सर्वसम्मति से पंकज सिंह को समिति का अध्यक्ष व रंधीर सिंह को महासचिव बनाया गया. इसके अलावा श्याम सिंह, सुधीर राय, राजेंद्र राम, महेश केसरी, संजय सिंह को उपाध्यक्ष, कैलाश सिंह और प्रवीण सिंह को सचिव बनाया गया. जबकि टुन्नी सिंह, मृत्युंजय सिंह, सच्चिदानंद प्रसाद, संजय शर्मा, प्रकाश राम, दिलीप साव, रत्न शर्मा, इंद्रदेव प्रसाद केसरी, युगेश्वर दांगी, संदीप सिन्हा, सत्येंद्र गिरी, राजकुमार सिंह, लखन राम, सूरज स्वर्णकार को महासमिति का संरक्षक बनाया गया. संतोष केसरी, अनुज पांडेय व रवि दांगी को मीडिया प्रभारी बनाया गया. अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष भी रामनवमी हर्षोल्लास के साथ मनायी जायेगी. झांकियां निकाली जायेंगी. महासमिति के मुख्य मंच के समीप एक स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जायेगा. मौके पर सतीश सिंह, सच्चु सिन्हा, कैलाश सिंह, महेश प्रजापति, सुधीर राय, राजकुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे.
रामनवमी पूजा महासमिति का पुनर्गठन, पंकज बने अध्यक्ष
कृषि फार्म परिसर में रविवार को रामनवमी महासमिति की बैठक हुई
