इटखोरी. प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को एमओ जेम्स पन्ना ने राशन डीलरों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने सभी लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाने पर जोर दिया. वहीं छह माह से अधिक समय से राशन उठाव नहीं करनेवाले लाभुकों की जांच करने, 100 आयु वर्ष की उम्र वाले लाभुकों का भौतिकी सत्यापन का निर्देश दिया. कहा कि सभी लाभुकों को निर्धारित समय से राशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. बैठक में प्रखंड के सभी डीलर व उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
