चतरा. पत्थलगड्डा-चतरा पथ स्थित नावाडीह कुमरन नामक स्थान के पास रेलवे द्वारा पुल का निर्माण किया गया है, लेकिन संपर्क पथ का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है. जिससे लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कत हो रही है. संपर्क पथ में बोल्डर बिछा कर छोड़ कर दिया गया है. बाइक सवार लोगों को पुल पार करने में परेशानी हो रही है. पुल निर्माण के दौरान बनाया गया डायवर्सन भी जर्जर हो गया है. स्थानीय लोगों की मानें, तो बरसात के पूर्व पुल के संपर्क पथ के कार्य को पूर्ण नहीं किया गया, तो काफी दिक्कत होगी. संपर्क पथ का कार्य दो माह से बंद पड़ा है. नावाडीह के ग्रामीणों ने उपायुक्त से अविलंब संपर्क पथ निर्माण कराने की मांग की है. उक्त पथ पत्थलगड्डा प्रखंड को जिला मुख्यालय से कम दूरी से जोड़ता है.
रेलवे पुल का संपर्क पथ नहीं बनने से हो रही परेशानी
संपर्क पथ में बोल्डर बिछा कर छोड़ कर दिया गया है.
