भीषण गर्मी से बिजली व्यवस्था प्रभावित

क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या से लोग काफी परेशान हैं.

इटखोरी. तपती गर्मी का असर अब बिजली आपूर्ति पर भी साफ दिखने लगा है. क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या से लोग काफी परेशान हैं. वोल्टेज को सामान्य बनाये रखने के लिए पावर हाउस में लगे पावर ट्रांसफॉर्मर को ठंडा करने के लिए लगातार पानी से भिगोया जा रहा है. साथ ही अर्थिंग को बेहतर बनाने के लिए अर्थिंग वाले गड्ढों में भी नियमित रूप से पानी डाला जा रहा है. भीषण गर्मी के कारण भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है, जिससे पर्याप्त अर्थिंग नहीं मिल पा रही है. इसी वजह से बिजली आपूर्ति में लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिसका खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >