चतरा. पुलिस लाइन जीतनी सड़क डहुरी पर स्थित चंगेर बहेरवा टांड के पास सड़क पर हर रोज छाई लेकर कई हाईवे खड़ा रहता है. जिससे हमेशा बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.साथ ही उक्त पथ से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है. हल्की बारिश होने पर सड़क के दूसरे छोर से वाहनों के आवागमन से कीचड़ हो गया है. उक्त स्थल पर चतरा बाईपास सड़क का निर्माण किया जा रहा है. जिसमें कोडरमा से हाइवा के माध्यम से छाई लाया जा रहा है. सड़क पर खड़े हाइवा से पानी छाई गिरता रहता है.जिससे सड़क पर फिसलन हो गया है. बाइक व साइकिल सवारों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है.उक्त पथ से हर पत्थलगड्डा के पत्थलगड्ढा, बरवाडीह , सिंघानी, तेतरिया,लेबोईया, बेलहर,नावाडीह, बाजोबार,चौथा,मरंगा के अलावे सदर प्रखंड के गोडरा, डहुरी, टीकर,चंगेर समेत कई गांव के लोग हर रोज आते जाते हैं. सड़क पर खड़े हाईवे से छाई गिरने से वाहनों को चलने में दिक्कत होती है. इस पथ से टीकर, चंगेर, डहुरी से काफी संख्या में स्कूली बच्चे साइकिल से पढ़ाई करने चतरा आते हैं. मुखिया रघुनंदन पासवान ने कई बार संवेदक के मुंशी को सड़क में गिरे छाई को हटाने कहा है लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से समस्या का समाधान करने की मांग की है.
सड़क पर हाइवा खड़ा रहने से दुर्घटना की आशंका
चतरा के डहुरी मार्ग पर सड़क किनारे खड़े हाइवा से राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। कीचड़ और फिसलन के कारण दुर्घटना की आशंका बनी है, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग।

फोटो. सड़क पर खड़ा हाइवा | Prabhat Khabar Network