टंडवा. पुलिस ने थाना क्षेत्र के बरकुटे गांव में 22 मई को हुई नंदकिशोर साव हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में बरबुटे गांव निवासी भरोसी साव, उसका भतीजा जयप्रकाश साहू, पत्नी पूनम देवी व पुत्र अंकित साहू शामिल हैं. वहीं हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी, चिलोही को बरामद किया है. बताया जाता है कि चारों ने ही मिलकर नंदकिशोर साव का गला रेता था और हत्या कर शव कुएं में डाल दिया था. पुलिस के अनुसार भरोसी साव की पत्नी के साथ अवैध संबंध के कारण नंदकिशोर की हत्या की गयी थी. पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी केे अज्ञात के खिलाफ दर्ज मुकदमे के आधार पर छापामारी दल का गठन कर जांच पड़ताल शुरू की गयी थी. जांच टीम ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. छापामारी दल में एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार, थाना प्रभारी अनिल उरांव, पुअनि दिलेश्वर कुमार, पुअनि शिवमणि पासवान, सअनि सौरभ कुमार समेत जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
