प्रतापपुर. मुख्यालय स्थित कसमार गांव में शुक्रवार को ट्रासफार्मार का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन विधायक जनार्दन पासवान ने फीता काटकर किया.उद्घाटन के बाद कसमार गांव में बिजली आपूर्ति शुरू कर दिया गया.
इस संबंध में विधायक ने कहा की कसमार गांव के लोगो ने बताया की यहा का ट्रासफार्मार खराब हो गया है. जिसके बाद बिजली विभाग के पदाधिकारी से बात 200 केवी के ट्रासफार्मार उपलब्ध कराया किया. आगे बताया की कई क्षेत्रो में सरकारी योजनाएं चलाकर क्षेत्र का विकास किया जा रहा है.
विधायक के इस कार्य के लिए ग्रामिणो ने आभार व्यक्त किया है.इस मौके पर, विधायक प्रतिनिधी मिथलेश सिंह,बिरेन्द्र यादव,रामस्वरूप यादव,कलेन्द्र गुप्ता,उदय यादव,रौशन कुमार,राजु यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे.
