जरासंध पूजा को लेकर चंद्रवंशी इकाई की बैठक

जरासंध पूजा को लेकर प्रखंड चंद्रवंशी इकाई संघ की बैठक विजय राम के आवास पर हुई.

प्रतापपुर. जरासंध पूजा को लेकर प्रखंड चंद्रवंशी इकाई संघ की बैठक विजय राम के आवास पर हुई. अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष दामोदर राम ने की, संचालन मिथिलेश कुमार सोनू ने किया. बैठक में नौ अक्टूबर को मनाये जानेवाले जरासंध पूजा पर चर्चा की गयी. वहीं कमेटी का गठन किया गया. इसमें पवन कुमार ध्यक्ष, बिकू राम सचिव चुने गये. अध्यक्ष ने बताया की इस वर्ष जरासंध पूजा धूमधाम से मनाया जायेगा. अगली बैठक में कमेटी का विस्तार किया जायेगा. मौके पर रवींद्र कुमार राबो, निर्मल राम, बीरू कुमार, दीपक राम, रौशन कुमार, शेखर कुमार, भोला राम, पुनीत चंद्रवंशी, अनुज चंद्रवंशी, अजय राज, अरुण राम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >