चतरा. सांसद कालीचरण सिंह ने लाइन मुहल्ला ग्वालटोली निवासी मनोज गोप को नगरपालिका क्षेत्र के विद्युत विभाग के लिए प्रतिनिधि बनाया है. इसकी जानकारी विद्युत प्रमंडल चतरा के कार्यपालक अभियंता को पत्र भेज कर दी है. सांसद प्रतिनिधि बनने पर मनोज गोप ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया. सांसद प्रतिनिधि बनने पर चंदन कुमार प्रजापति, अविनाश कुमार स्नेही, सन्नी कुमार, सोनू साहु, संदीप साव, संजय प्रजापति समेत कई ने मनोज गोप को बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
