जन्माष्टमी की धूम में कान्हा-राधा बने नन्हे बच्चे, खींचा लोगों का ध्यान

इटखोरी में जन्माष्टमी की धूम है, जहां छोटे बच्चे कान्हा और राधा की वेशभूषा में लोगों का मन मोह रहे हैं. सुजीत भारती के पुत्र का रूप भी चर्चा में है.

इटखोरी. जन्माष्टमी का उत्साह नन्हें बच्चों पर भी सर चढ़कर बोल रहा है. जन्माष्टमी को लेकर छोटे-छोटे बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजकर लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. कोई नन्हा कान्हा बना है, तो कोई राधा के रूप में नजर आ रहा है. बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और मनमोहक रूप लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं.

कान्हा के रूप में दिखे सुजीत भारती के पुत्र

इसी क्रम में सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा नेता सुजीत भारती का पुत्र भी कान्हा के वेशभूषा में नजर आया. कान्हा के रूप में उसकी मनमोहक वेशभूषा ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया. जन्माष्टमी को लेकर क्षेत्र में बच्चों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजकर अपनी तस्वीरें भी खिंचवा रहे हैं. इससे जन्माष्टमी का माहौल और भी आकर्षक व भक्तिमय नजर आ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >