जोरी. करैलीबार के बखरडीह में शतचंडी महायज्ञ सह मां भगवती प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में 501 महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु बखरडीह देवी मंडप से लीलाजन नदी के तट पर पहुंचे. वहां यज्ञाचार्य संत कृष्ण शास्त्री महाराज, आचार्य बसंत महाराज, आचार्य निशांत महाराज व पुरोहित सुरेंद्र पांडेय ने विधि-विधान से कलश में जल भराया. यहां से सभी पुन: बखरड़ीह देवी मंडप पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किया गया. इसके साथ ही सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. यजमान की भूमिका में बसंत यादव व अवधेश मिस्त्री शामिल हैं. यज्ञ समिति के अध्यक्ष बसंत यादव ने बताया कि यज्ञ के दौरान रात मे प्रवचन होगा. 14 अप्रैल को ग्राम भ्रमण किया जायेगा. 16 अप्रैल को महाभंडारा के साथ महायज्ञ का समापन होगा. कलश यात्रा में महिलाओं व कुंवारी कन्याओं के अलावा प्रखंड प्रमुख राहुल गुप्ता, धनंजय यादव, विनय कुमार मिस्त्री उर्फ व्यास, कमल किशोर यादव, प्रेम मिस्त्री, गजल यादव, सचिन कुमार, कमलेश दास, बिट्टू राणा शामिल थे.
महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकली
कलश यात्रा में 501 महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए.
