सिमरिया. इचाक पंचायत के बोंगादाग गांव में सोमवार को जिउतिया पर्व पर सरना समिति की ओर से जतरा झूमर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया कविता देवी व प्रतिनिधि सुरेश कुमार उपस्थित हुए. कार्यक्रम में मुखिया की ओर से समिति के लोगों को सरना गमछा देकर सम्मानित किया गया. वहीं झूमर का दौर शुरू हुआ. अखरा में ग्रामीण मांदर की थाप पर झूमते रहे. अखरा में महिलाओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वहीं जिउतिया गीत गाये गये. जहां पुरुषों ने उनका साथ निभाया. शाम तक लोग झूमर खेलते रहे. झूमर देखने के लिए आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ उमड़ी रही. अध्यक्ष बिरजू गंझू ने बताया कि यहां हर साल जिउतिया पर्व पर झूमर का आयोजन होता है. मौके पर मुंशी पासवान, मंगर गंझू, रितु गंझू, दीपक सिंह, बसंती देवी, शांति देवी, हेवंति देवी, समिति के सचिव सुरेश गंझू, कोषाध्यक्ष मनोज गंझू, मोतिहारी गंझू, बिनोद गंझू, नेमधारी गंझू व प्रदीप गंझू सहित कई लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
