इटखोरी. इटखोरी प्रखंड में चारों तरफ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उत्साह रहा. हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी मनायी गयी. मां भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित कुंज बिहार स्थल के पास अवस्थित राधा-कृष्ण की प्रतिमा को आकर्षक तरीके से सजाया गया. मंदिर पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना की.
फूलों और आम के पत्तों से सजा पूरा परिसर
जन्माष्टमी को लेकर मंदिर परिसर को फूलों व आम के पत्तों से आकर्षक तरीके से सजाया गया. राधा-कृष्ण की प्रतिमा को भी विशेष रूप से सजाया गया था. श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की.
पालने पर झुलाये गये भगवान श्रीकृष्ण
जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को पालने पर झुलाया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला. पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा.आयोजन में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता राहुल चौरसिया, कुंदन पासवान समेत युवाओं ने भागीदारी निभायी.
