आम्रपाली-मगध में घटे कोयला उत्पादन और डिस्पैच पर CCL सीएमडी सख्त, हर हाल में बढ़ाने का निर्देश

सीसीएल सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह ने आम्रपाली और मगध परियोजना का दौरा किया और कोयला उत्पादन व डिस्पैच में गिरावट पर चिंता जताते हुए इसे बढ़ाने का निर्देश दिया.

टंडवा से वरुण कुमार की रिपोर्ट

टंडवा. सीसीएल के सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह ने गुरुवार को आम्रपाली कोल परियोजना का दौरा किया. आम्रपाली पहुंचने पर जीएम संजीव कुमार और राजीव कुमार सिंह ने बुके देकर उनका स्वागत किया. सीएमडी ने काली मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मगध और आम्रपाली कोल परियोजना के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की. बैठक में आउटसोर्सिंग कंपनी के अधिकारी और ट्रांसपोर्टर भी शामिल हुए.

उत्पादन व डिस्पैच में गिरावट पर जतायी चिंतत

बैठक के दौरान सीएमडी ने दोनों परियोजनाओं में उत्पादन और डिस्पैच में आयी गिरावट पर चिंता जतायी. उन्होंने अधिकारियों को उत्पादन और डिस्पैच हर हाल में बढ़ाने का निर्देश दिया. ट्रांसपोर्टरों ने अपनी समस्याएं भी रखीं, जिनके निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया.

शिवपुर साइडिंग में कम रैक मिलने पर भी फोकस

सीएमडी ने खासकर शिवपुर रेलवे साइडिंग से रेलवे द्वारा कम रैक में कोयला भेजे जाने पर चिंता जतायी. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मगध परियोजना में प्रतिदिन 60 हजार टन के लक्ष्य के मुकाबले करीब 30 हजार टन उत्पादन और डिस्पैच हो रहा है. वहीं आम्रपाली में 80 हजार टन की जगह करीब 50 हजार टन उत्पादन और 60 हजार टन के मुकाबले करीब 40 हजार टन डिस्पैच हो रहा है.

सीएमडी ने आम्रपाली कोल माइंस का किया निरीक्षण

बैठक के बाद सीएमडी ने आम्रपाली कोल माइंस का दौरा कर खनन कार्यों का जायजा लिया. मौके पर आम्रपाली जीएम संजीव कुमार, मगध जीएम राजीव कुमार, आम्रपाली पीओ सतेंद्र सिंह, मगध पीओ सुधीर सिन्हा, चंद्रगुप्त पीओ भूषण कुमार समेत अधिकारी मौजूद थे. आउटसोर्सिंग कंपनी के निवासन रेड्डी, सुरेश कुमार, विनय ठाकुर समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर शिविर, SDO ने BLO को घर-घर सत्यापन का दिया निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >