स्पॉन्सरशिप योजना में अवैध वसूली, सचिव से शिकायत

मिशन वात्सल्य के तहत संचालित स्पॉन्सरशिप योजना में अवैध वसूली का मामला सामने आया है.

चतरा. मिशन वात्सल्य के तहत संचालित स्पॉन्सरशिप योजना में अवैध वसूली का मामला सामने आया है. असढ़िया गांव की गुंजा देवी, जापुट गांव की तारा देवी और कौशल्या देवी ने महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव को आवेदन देकर शिकायत की है कि योजना की राशि का आधा हिस्सा उनसे जबरन लिया जा रहा है. लाभुकों ने बताया कि बाल संरक्षण इकाई के कंप्यूटर ऑपरेटर व अन्य कर्मी खाते में राशि आने के बाद आधा पैसा वसूल लेते हैं. पैसा देने से इनकार करने पर बच्चों का नाम योजना से काट देने की धमकी दी जाती है. इस बार सात माह की एकमुश्त ₹28,000 की राशि मिली थी, जिसमें से ₹14,000 वसूली कर ली गयी. योजना का उद्देश्य अनाथ, जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा, पोषण और देखभाल के लिए ₹4,000 प्रति माह की सहायता देना है. लेकिन अवैध वसूली के कारण लाभुकों के परिजन परेशान हैं. लाभुकों से पूछताछ की जा रही है और जांच जारी है महिलाओं ने सचिव से मामले की गंभीर जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र साव ने भी उपायुक्त को आवेदन देकर जांच की मांग की है. बाल संरक्षण पदाधिकारी अरणा प्रसाद ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर डीडीसी द्वारा लाभुकों से पूछताछ की जा रही है और जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >