दयानंद पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस प्रतियोगिता

गाड़ीलौंग स्थित दयानंद पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर पवन कुमार चौरसिया ने दीप प्रज्वलित कर किया.

टंडवा. गाड़ीलौंग स्थित दयानंद पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर पवन कुमार चौरसिया ने दीप प्रज्वलित कर किया. मंच संचालन शिक्षक नितेश कुमार गुप्ता ने किया. यहां कक्षा एक व दो के छात्रों ने स्वर संसार से संबंधित ज्ञान साझा किया. कक्षा छह की छात्रा प्रेरणा पांडेय व एंजल सिंह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किये. बच्चों के बीच कविता व भाषण प्रतियोगिता हुई. मिष्टी कुमारी, सोना श्री, लकी सोनी, अनुप्रिया, आंचल ने ‘हिंदी के अनमोल बोल’ विषय पर कविताएं प्रस्तुत की. वहीं मानसी सिंह व नेहा कुमारी ने भाषण प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया. कक्षा आठ व नौ के छात्र-छात्राओं ने हिंदी दिवस के अवसर पर आकर्षक बुलेटिन बोर्ड सजाया. हिंदी शिक्षिकाएं अनीता कुमारी व निधि कुमारी ने बच्चों के बीच हिंदी भाषा के महत्व, इसके साहित्य व इतिहास पर विस्तृत जानकारी दी. स्कूल डायरेक्टर ने हिंदी साहित्य व भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला. मौके पर स्कूल की प्राचार्या रजनी कुमारी, शिक्षक राहुल कुमार, नसीम अहमद, हेमलाल यादव, बिट्टू नायक, रीना नायक, पायल कुमारी, सुप्रिया सिंह, दिव्या गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >