श्री श्री रूद्रमहायज्ञ को लेकर भूमि पूजन

मौनी बाबा अवधेश जी महाराज के मार्गदर्शन में मुख्य पुजारी उमेश प्रसाद गुप्ता उनकी पत्नी विद्या देवी द्वारा भूमि पूजन किया गया.

लावालौंग. प्रखंड के भुषाढ़ गांव में एक मई से होने वाले सात दिवसीय श्री श्री रूद्र महायज्ञ को लेकर रविवार को झंडारोहण व भूमि पूजन किया गया. मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. भूमि पूजन के साथ लोग यज्ञ की तैयारी में लगे. मौनी बाबा अवधेश जी महाराज के मार्गदर्शन में मुख्य पुजारी उमेश प्रसाद गुप्ता उनकी पत्नी विद्या देवी द्वारा भूमि पूजन किया गया. मौके पर मुखिया राजेश साव, खीरू प्रजापति, जगदीश सिंह, दिलीप प्रजापति, फुलू प्रजापति, महेश ठाकुर , सूचित ठाकुर , अवधेश साल, मदन सिंह, गौतम कुमार, संजय साव, रेखा देवी, मनीषा देवी, मनु प्रजापति, संतोष साव समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >