योजनाओं के चयन को लेकर पंचायतों में ग्राम सभा शुरू

21 से 23 मई तक जिले की सभी पंचायतों में होगा आयोजन

: 21 से 23 मई तक जिले की सभी पंचायतों में होगा आयोजन चतरा. डीएमएफटी मद के तहत विकास योजनाओं के चयन को लेकर जिले के सभी पंचायत सचिवालयों में ग्राम सभा सह शिविर का आयोजन किया गया. प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत आयोजित यह कार्यक्रम 21 से 23 मई तक जिले की सभी पंचायतों में किया जायेगा. ग्राम सभा के माध्यम से पंचायतवार वार्षिक कार्ययोजना, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला एवं बाल विकास, कौशल विकास, कृषि, पशुपालन, सड़क, पुल-पुलिया, सिंचाई, पर्यावरण संरक्षण व आधारभूत संरचनाओं से संबंधित योजनाओं का चयन किया जा रहा है. ग्राम सभा के दौरान पंचायत क्षेत्र के तहत विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की वर्तमान स्थिति का भी आकलन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी के साथ-साथ बीडीओ, सीओ, पंचायत सचिव ने शिविर में भाग लिया. डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा को कार्यक्रम का समग्र प्रभार सौंपा गया है. जिले के सदर प्रखंड, हंटरगंज, गिद्धौर, प्रतापपुर, कुंदा, लावालौंग, सिमरिया, इटखोरी, मयूरहंड, पत्थलगड्डा, टंडवा, कान्हाचट्टी प्रखंड के पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >