गिद्धौर. थाना क्षेत्र के पहरा पंचायत सचिवालय में रविवार की रात चोरी हो गयी. ग्रिल का ताला तोड़ कर दो लाख के सामान की चोरी कर फरार हो गये. इस संबंध में पंचायत सचिव प्रियंका प्रिया ने थाना में आवेदन दिया है. बताया कि सोमवार की सुबह सफाई कर्मी पंचायत सचिवालय पहुंची, तो देखा कि ग्रिल का कुंडी टूटा हुआ है. इसकी जानकारी मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार साव को दी गयी. सचिवालय पहुंचने पर देखा कि सभागार व ज्ञान केंद्र में लगे दो एलइडी टीवी, एक प्रिंटर, एक आरओ, एक वेब कैमरा, एक इन्वर्टर, एक स्ट्रेबलाइजर, दस कुर्सी, चार सीलिंग पंखा, बर्तन सेट समेत अन्य सामान गायब थे. सूचना पाकर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री दल बल के साथ पंचायत भवन पहुंच कर मामले की जानकारी ली.
पहरा पंचायत सचिवालय से दो लाख के सामान की चोरी
ग्रिल का ताला तोड़ कर दो लाख के सामान की चोरी कर फरार हो गये.
