कस्तूरबा विद्यालय में अभिनंदन समारोह

नवनामांकित कक्षा छह की छात्राओं का स्वागत किया गया.

प्रतापपुर. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता वार्डन सरिता कुमार सिन्हा ने की. संचालन सुषमा कुमारी, अनिता कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जनार्दन पासवान शामिल हुए. नवनामांकित कक्षा छह की छात्राओं का स्वागत किया गया. छात्राओं ने जल संरक्षण, नशामुक्ति, बाल-विवाह पर आधारित नुक्कड़ नाटक व गीत प्रस्तुत किया गया. मौके पर विधायक ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ना है, तो मन लगा कर पढ़ाई करें. समाज में बाल विवाह अभिशाप है. उन्होंने छात्राओं को इसके प्रति जागरूक होकर अभिभावकों व आसपास के लोगो को जागरूक करने की बात की. इस मौके पर विधायक ने छात्राओं के बीच स्कूली किट का वितरण किया. मौके पर शिक्षिका व छात्राएं उपस्थित थीं.

सड़क में बने गड्ढे से हो रही परेशानी

प्रतापपुर. प्रतापपुर-कौरा सतबहिनी आंगनबाड़ी केंद्र के समीप मुख्य सड़क के बीच गड्ढा हो गया है, जिसमें नाली का पानी हमेशा जमा रहता है. वाहन चालकों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन से अविलंब सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >