पिता व बहन पर जानलेवा हमला करने का आरोप

दोनों का इलाज सदर अस्पताल हजारीबाग में चल रहा है.

चतरा. शहर के चुड़ीहार मुहल्ला थाना मोड़ निवासी राहुल केसरी ने सदर थाना में आवेदन देकर दो लोगों पर पिता व बहन पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है. जिसमें नगवां मुहल्ला (स्थायी पता: चुड़ीहार मुहल्ला) निवासी रौशन केसरी व सन्नी केसरी को आरोपी बनाया है. बताया कि बुधवार की शाम दोनों भाई रड लेकर आये और पिता सुनील प्रसाद केसरी के साथ गाली-गलौज करते हुए रड से मारने लगे. बचाने आयी बहन साक्षी कुमारी के साथ भी मारपीट की गयी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. वर्तमान में दोनों का इलाज सदर अस्पताल हजारीबाग में चल रहा है. थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने कहा कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

शिविर में जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराने पर जोर

चतरा. शहर के मेन रोड स्थित होटल एंजेल्स में गुरुवार को झारखंड प्रोफेशनल टैक्स को लेकर शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें व्यवसायियों को जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराने पर जोर दिया गया. शिविर का आयोजन राज्य कर संयुक्त आयुक्त हजारीबाग द्वारा किया गया. मौके पर राज्य कर संयुक्त आयुक्त विनोद कुमार मिंज के अलावा राज्य कर पदाधिकारी फिरोज आलम, सुरजीत कुमार, सुमित कुमार मिश्रा, नरेश कुमार समेत व्यवसायी बिगन अग्रवाल, जोनी तुलस्यान, सीए आकाश जायसवाल, अधिवक्ता मनीष, रवीश चंद्रा समेत कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >