बकचुंबा में दुर्गा पूजा समिति की बैठक, शंकर बने अध्यक्ष

प्रखंड के बकचुंबा गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा मानने को लेकर बैठक हुई.

कान्हाचट्टी. प्रखंड के बकचुंबा गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा मानने को लेकर बैठक हुई. बैठक में पूजा आयोजन को लेकर 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया. यहां सर्वसम्मति से शंकर दांगी अध्यक्ष, प्रह्लाद दांगी उपाध्यक्ष, विजय सिंह सचिव, ज्ञानरंजन दांगी उप-सचिव व पोखन दांगी कोषाध्यक्ष चुने गये. बैठक में संतन दांगी, बद्री दांगी, राजू सिंहा, महेश प्रजापति, अंबिका प्रसाद, प्रमोद राम, ऊदी प्रजापति, संजय पंडित, केशारी ठाकुर, अर्जुन रजक, जय कुमार, मनोज दांगी, मनोहर दांगी, वीरू दांगी, विनोद राम, जागेश्वर दांगी के अलावा सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >