चतरा. चतरा कॉलेज में रविवार को संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें इग्नू के सभी एकेडमिक काउंसेलर व जिले के विभिन्न महाविद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थी शामिल हुए. मुख्य अतिथि के रूप में इग्नू के सीनियर रीजनल डायरेक्टर डॉ एस मोहंती शामिल हुए. मुख्य अतिथि ने इग्नू से संबंधित जानकारी दी. उन्होंने अधिक से अधिक शिक्षकों को इग्नू के एकेडमिक काउंसेलर के रूप में जुड़ने की अपील की. साथ ही इग्नू की मुख्य शाखा से लेकर लर्निंग स्टेबलिश सेंटर की भूमिका की जानकारी दी. अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य सह इग्नू समन्वयक डॉ मुकेश झा ने की. धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो बालेश्वर राम ने किया. मौके पर डॉ ज्योति कुमार, डॉ एलविन बाखला, प्रो बसंत कुमार समेत कई उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
