..पांच दिन से लापता युवक का फंदे से लटका मिला शव

प्रखंड कालोनी मध्य विद्यालय के पीछे अधूरा भवन में युवक आदिल का शव फंदे से लटका मिला.

इटखोरी. प्रखंड कालोनी मध्य विद्यालय के पीछे अधूरा भवन में युवक आदिल का शव फंदे से लटका मिला. वह धनखेरी गांव निवासी अहमद मियां का 18 वर्षीय पुत्र और परिवार का इकलौता बेटा था. शनिवार सुबह 11 बजे घर से निकला और लौटकर नहीं आया. सूचना पर थाना प्रभारी अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, परंतु पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही कारण स्पष्ट होगा. घटना से पिता अहमद, मां बुसरा खातून और बहनें कहकशा, कशिश, दूबी व जेबा का रो-रोकर बुरा हाल है. राजद की बैठक में तेजस्वी यादव के कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा चतरा. राजद की जिला स्तरीय बैठक बुधवार को अव्वल मुहल्ला बीएसएनएल रोड स्थित राजद नेता सुभाष यादव के आवास पर हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सह प्रदेश प्रधान महासचिव सत्यानंद भोगता उपस्थित रहे. बैठक में पांच अप्रैल को बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता व पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के रांची आगमन पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. पूर्व मंत्री ने उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं को कई निर्देश दिये और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की अपील की. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पार्टी की नीतियों से अवगत कराना आवश्यक है. बैठक में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा देवी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतीक प्रकाश अंगार, अतिक मंसुरी, मुरारी साव, उपेंद्र यादव, मंदूर साव, खेदु यादव, कृष्णा साव, अशोक दांगी, सरयू यादव, अब्दुल अंसारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >