कस्तूरबा विद्यालय जानेवाली सड़क की स्थिति बदहाल

कई गांवों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़नेवाली सड़क की स्थिति जर्जर है.

इटखोरी. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय समेत कई गांवों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़नेवाली सड़क की स्थिति जर्जर है. एफसीआइ के मालवाहक वाहनों के परिचालन से सड़क की स्थिति बदहाल हो गयी है. जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे उभर आये हैं. इस मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर है. कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं के लिए जरूरत का सामान लाने के लिए वाहन चालक तक तैयार नहीं होते हैं. प्रतिदिन जरूरत का राशन व दवा के लिए साइकिल से इटखोरी बाजार जाना पड़ता है. बारिश ने सड़क की रही-सही कसर भी पूरी कर दी है. यह सड़क ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने के लिए बनायी गयी थी. सड़क की जर्जर स्थिति के कारण कुरजुन, कांटाहिचक, सिरमतपुर, लिटा, धारपुर गांव के ग्रामीणों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >