चतरा. राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी रविवार को चतरा पहुंचीं. परिसदन भवन में उपायुक्त कीर्तिश्री जी, एसपी सुमित अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया. वहीं पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. मौके पर कई पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव बिहार की ओर से रांची जाने के दौरान कुछ देर के लिए चतरा के परिसदन में भवन में ठहरीं. इसके बाद रांची के लिए रवाना हो गयीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
