बाल विवाह-दहेज प्रथा के खिलाफ गांव-गांव जागरूकता, चतरा में नालसा हेल्पलाइन 15100 की दी जानकारी

चतरा के सजना रोड गांव में विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित, ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया.

चतरा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से गुरुवार को सदर प्रखंड के सजना रोड गांव में डोर-टू-डोर कार्यक्रम के तहत नि:शुल्क विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया. पीएलवी (अधिकार मित्र) मो. सनाउल्लाह, लक्ष्मण कुमार और किशोर प्रसाद यादव ने ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी.

बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ किया जागरूक

अधिकार मित्रों ने ग्रामीणों को बाल मजदूरी, बाल विवाह, दहेज प्रथा, डायन प्रथा, महिला उत्पीड़न और नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया. लोगों से इन सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरत पड़ने पर कानूनी सहायता लेने की अपील की गयी.

सरकारी दस्तावेज बनाने की प्रक्रिया बतायी

शिविर में आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और राशन कार्ड बनवाने तथा इनमें संशोधन कराने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया. ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी गयी.

लोक अदालत और नालसा हेल्पलाइन की दी जानकारी

ग्रामीणों को लोक अदालत, नालसा की विभिन्न योजनाओं और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में बताया गया. पीएलवी ने लोगों से जरूरत पड़ने पर नि:शुल्क कानूनी सहायता का लाभ उठाने की अपील की.

ये भी पढ़ें: लावालौंग में 1.485 किलो अफीम बरामद, महिला गिरफ्तार; पति फरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. तसलीम

मो. तसलीम चतरा से 10 साल से प्रभात खबर के साथ जुड़े हैं. क्राइम रिपोर्टिंग, भ्रष्टाचार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि है. निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करना इनकी पहचान है. मो. तसलीम ने वर्ष 2025 में मार्खम कॉलेज, हजारीबाग से बीजेएमसी की डिग्री प्राप्त की थी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >