चतरा. जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बरटपुर जंगल में अपराधियों ने एक युवक से पल्सर बाइक लूट ली. वारदात के बाद अपराधी बाइक लेकर जंगल की ओर फरार हो गये. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
जानकारी के अनुसार, लावालौंग प्रखंड निवासी युवक किसी काम से पंचायत चंद्री गोविंदपुर के मोहनपुर गांव स्थित अपने ससुराल आया था. काम पूरा करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान बरटपुर जंगल के पास पहले से घात लगाये अपराधियों ने उसे रोक लिया और बाइक छीनकर जंगल की ओर फरार हो गये.
सूचना मिलते ही जंगल में पहुंची पुलिस
घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल प्रतापपुर थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गश्ती दल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के जंगल में अपराधियों की तलाश शुरू की. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही अपराधी फरार हो चुके थे.
बाइक की तलाश में जुटी पुलिस
लूटी गयी पल्सर बाइक का नंबर JH-13M-0505 बताया गया है. पुलिस आसपास के इलाकों में छानबीन कर अपराधियों का सुराग लगाने और लूटी गयी बाइक बरामद करने में जुटी है.
ये भी पढ़ें: झाड़-फूंक में बीता इलाज का वक्त, मां समेत दो बच्चों की मौत; टायफाइड-मलेरिया की आशंका
