कार्तिक पूर्णिमा गर्म जलकुंड में किया स्नान

कार्तिक पूर्णिमा गर्म जलकुंड में किया स्नान

गिद्धौर. प्रखंड के बलबल स्थित मां बागेश्वरी मंदिर परिसर में कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी. श्रद्धालु यहां अहले सुबह पहुंच गर्म जलकुंड में स्नान कर पूजा अर्चना किया. श्रद्धालु चतरा जिले के अलावा हजारीबाग, रामगढ़ समेत अन्य जिलों से पहुंच कर गर्म जलकुंड में स्नान किया. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की लगी भीड़ को लेकर मंदिर प्रबंधन समिति सदस्य मुस्तैद दिखे. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वार्डेन बिंदु पोद्दार के नेतृत्व में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस पखवारा मनाया गया. छात्राओं ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मौके पर शिक्षिका मंजू कुमारी, पुनम कुमारी, पिंकी कुमारी समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >