बाल विवाह की रोकथाम के प्रति किया जागरूक

बाल विवाह के विरुद्ध शपथ कार्यक्रम

सिमरिया. प्रखंड के दुंदुआ में बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद द्वारा बाल विवाह के विरुद्ध शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बीडीओ ने ग्रामीणों को बाल विवाह से बचने व अपने गांव को बाल विवाह मुक्त बनाये रखने का संकल्प दिलाया. साथ ही उन्होंने बाल विवाह के कानूनी प्रतिबंधों व इसके सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि बाल विवाह करने या कराने वालों के खिलाफ सख्त सजा का प्रावधान है, जिसके अंतर्गत सरकार ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 लागू किया है. यह अधिनियम बाल विवाह को रोकने व बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए एक आवश्यक कानूनी ढांचा प्रदान करता है. कार्यक्रम में प्रमुख रोहन साहू, तेज नारायण प्रसाद सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >