चतरा. इटखोरी निवासी अभिषेक सिंह को राजद का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है. उनका मनोनयन जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव ने किया है. जिला उपाध्यक्ष बनने पर अभिषेक सिंह ने जिलाध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी सौंपी हैं, उसे ईमानदारी के साथ निभायेंगे जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर पूर्व मंत्री सह राजद प्रदेश प्रधान महासचिव सत्यानंद भोगता के अलावा सोनू सिंह, मुकेश भोगता, सतीश सिंह, मुकेश चौरसिया, मुकेश भोगता, जीतू राणा, सुमंत सिंह आदि ने बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
