: एक बाइक व एक मोबाइल फोन भी जब्त
सिमरिया. पत्थलगड्डा पुलिस ने चरहेत नावाडीह गांव के पास से 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर मन्नु कुमार गुप्ता (पिता चतुर्गुण साव) हजारीबाग जिला केरेडारी थाना क्षेत्र के चट्टी बारियातु गांव का रहने वाला है. उसके पास से ब्राउन शुगर के अलावा एक बाइक, एक मोबाइल जब्त किया गया. यह जानकारी एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहेब ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को सूचना मिली थी कि चरहेट-नावाडीह गांव के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी अभियान चला कर उक्त गांव के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया. उसके पास से ब्राउन शुगर व अन्य सामान जब्त किया गया. इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया. छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार, एएसआई घनश्याम प्रसाद सिंह व कई जवान शामिल थे.ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
ब्राउन शुगर के अलावा एक बाइक, एक मोबाइल जब्त किया गया.
