सड़क हादसे में चतरा के व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

थाना क्षेत्र के महादेव मोड़ के समीप शनिवार की सुबह हाइड्रा ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया. इस हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

मनिका. थाना क्षेत्र के महादेव मोड़ के समीप शनिवार की सुबह हाइड्रा ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया. इस हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. घायलों में चतरा निवासी भोला प्रसाद हजारीबाग निवासी सोनू कुमार शामिल हैं. गंभीर रूप से घायल भोला प्रसाद की रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार फोरलेन में कार्य कर रही हाइड्रा लातेहार से पलामू की ओर जा रही थी. वहीं दोनों युवक बाइक से पलामू से लातेहार की ओर आ रहे थे, तभी महादेव मोड़ के पास यह हादसा हुआ. बताया जाता है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के बाद वहां चिकित्सक नहीं थे, जिस कारण आधे घंटे तक दोनों तड़पते रहे. कुछ देर के बाद सत्येंद्र कुमार नामक कंपाउंडर ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया. इसके बाद डॉक्टर पहुंचे. घायल सोनू कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >