चतरा पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

चतरा : कश्मीर के बारामूला आतंकी हमले में शहीद जवान शक्तिसिंह का पार्थिव शरीर चतरा पहुंच गया है. चतरा में उनके शव को पुलिस लाईन में रखा गया. जहां स्थानीय डीसी,एसपी व विधायक ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की.इसके बाद शहीद जवान के शव को प्रोफेसर कॉलोनी स्थित उनके आवास पर ले जाया गया. आज […]

चतरा : कश्मीर के बारामूला आतंकी हमले में शहीद जवान शक्तिसिंह का पार्थिव शरीर चतरा पहुंच गया है. चतरा में उनके शव को पुलिस लाईन में रखा गया. जहां स्थानीय डीसी,एसपी व विधायक ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की.इसके बाद शहीद जवान के शव को प्रोफेसर कॉलोनी स्थित उनके आवास पर ले जाया गया.

आज शाम को शक्ति सिंह के शव को उनके पैतृक गांव अम्बातरी ले जाया जायेगा. इस दौरान चतरा के सांसद सुनील कुमार भी मौजूद थे.मयूरहंट स्थित अम्बातरी गांव में शहीद जवान का अंतिम संस्कार किया जायेगा.इससे पहले उनके शव को रांची लाया गया. जहां मंत्री लुईस मरांडी ने श्रद्धांजलि दी. राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू ने भी शहीद ‘शक्ति’ को सलामी दी और उनके परिजनों से मुलाकात की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >