चतरा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

चतरा : निगरानी विभाग के टीम ने चतरा जिले के विकास भवन स्थित विशेष प्रमण्डल कार्यालय में छापेमारी कर मोहम्मद सलीम एवं प्रकाश कुशवाहा नामक दो कर्मचारी को तीन-तीन हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित अमित कुमार ने निगरानी विभाग से यह शिकायत की थी, कि योजना पूर्ण होने के […]

चतरा : निगरानी विभाग के टीम ने चतरा जिले के विकास भवन स्थित विशेष प्रमण्डल कार्यालय में छापेमारी कर मोहम्मद सलीम एवं प्रकाश कुशवाहा नामक दो कर्मचारी को तीन-तीन हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़ित अमित कुमार ने निगरानी विभाग से यह शिकायत की थी, कि योजना पूर्ण होने के उपरांत विशेष प्रमण्डल के नाजिर महोम्मद सलीम एवं सहायक प्रकाश कुशवाहा उनके बकाए राशि का चेक भुगतान करने के एवज में पांच-पांच हजार का घूस की मांग कर रहे थे. जिसका सौदा तीन-तीन हजार पर तय हुआ था. मामले की सत्यता परखने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने नाटकीय अंदाज से आज विशेष प्रमण्डल के दोनो कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़कर रांची लेकर चलती बनी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >