चतरा. जिला मुख्यालय स्थित डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 का आयोजन किया गया. परीक्षा में 415 में से 406 परीक्षार्थी शामिल हुए. नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण व निष्पक्ष माहौल में संपन्न करायी गयी. सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा ली गयी. परीक्षा केंद्र में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, जवान उपस्थित थे. निर्धारित समय से पूर्व ही बच्चे अपने अभिभावकों के साथ सेंटर पहुंच गये थे. दोपहर 11 से प्रवेश कराया गया. परीक्षार्थियों को सघन जांच के बाद ही अंदर प्रवेश कराया गया. दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक एक पाली में परीक्षा ली गयी. एसडीओ जहुर आलम, एसडीपीओ संदीप सुमन, डीईओ दिनेश कुमार मिश्र, बीडीओ हरिनाथ महतो समेत अन्य पदाधिकारियों ने विधि व्यवस्था बनाते हुए परीक्षा शुरू करायी.
नीट परीक्षा में 406 परीक्षार्थी हुए शामिल
परीक्षा में 415 में से 406 परीक्षार्थी शामिल हुए.
