नगर परिषद अध्यक्ष के 22 व वार्ड पार्षद के 84 प्रत्याशी मैदान में

अध्यक्ष पद के लिए एक भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया.

अध्यक्ष पद के लिए एक भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया. चतरा. नगर परिषद चुनाव को लेकर शुक्रवार को नाम वापसी का दिन था. अध्यक्ष पद के लिए एक भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया. वहीं वार्ड पार्षद पद के छह लोगों ने नाम वापस ले लिया. इस तरह अध्यक्ष के लिए 22 व वार्ड पार्षद पद के लिए 84 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहेंगे. दो प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये, जिसमें वार्ड नंबर 11 के वेदवती जायसवाल व वार्ड नंबर 13 की माया देवी शामिल है. दोनों को प्रमाण पत्र दिया गया. नाम वापस लेने वालो में वार्ड नंबर तीन से मो शमीम अख्तर, वार्ड नंबर आठ से हीरामन साव, वार्ड नंबर 14 से रोकशार परवीन व अनिशा खातून, वार्ड नंबर 19 से अब्दुल गफ्फार, वार्ड नंबर 20 से इशरत खातून शामिल हैं. शनिवार को चुनाव चिह्न आवंटित किया जायेगा. 23 फरवरी को मतदान व 27 फरवरी को मतगणना होगी. बता दें कि नगर परिषद क्षेत्र में 35 हजार 562 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष 17 हजार 525 व महिला मतदाताओं की संख्या 18 हजार 37 है. 26 भवनों में 42 मतदान केंद्रों में मतदान होगा. अध्यक्ष पद से नाम वापसी को लेकर दिनभर लोग आस लगाये हुए थे, लेकिन किसी ने भी नाम वापसी नहीं लिया. चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज होती जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >