इटखोरी. मां भद्रकाली मंदिर की दानपेटी को रविवार को खोला गया. दानपेटी से श्रद्धालुओं की ओर से दिये गये 2.72 लाख रुपये चढ़ावा निकले. इन रुपयों में हजार रुपये रिजेक्ट निकले. ये रुपये पानी व सिंदूर-रोड़ी लगने से खराब हो गये थे. रविवार को चतरा से आये न्यायिक अधिकारी की उपस्थिति में दानपेटी को खोला गया, उसके बाद रुपये की गिनती की गयी. जानकारी के अनुसार 20 जुलाई से 14 सितंबर तक की राशि की गिनती की गयी. सावन पूर्णिमा के दिन आये चढ़ावा की गिनती बाद में की जायेगी. मौके पर प्रबंधन समिति के सदस्य व ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
