चतरा : ठंड से दो लोगों की मौत

सिमरिया/प्रतापपुर : चतरा के सिमरिया प्रखंड के ईचाकखुर्द के विराज सिंह के पुत्र पुरुषोत्तम सिंह (40) की मौत गुरुवार को हो गयी. जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तम खलिहान से धान लाने गया था. वहां से लौटने पर उसने अत्यधिक ठंड लगने की शिकायत की. परिजन आनन-फानन में उसे रेफरल अस्पताल पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने जांच के […]

सिमरिया/प्रतापपुर : चतरा के सिमरिया प्रखंड के ईचाकखुर्द के विराज सिंह के पुत्र पुरुषोत्तम सिंह (40) की मौत गुरुवार को हो गयी. जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तम खलिहान से धान लाने गया था. वहां से लौटने पर उसने अत्यधिक ठंड लगने की शिकायत की.

परिजन आनन-फानन में उसे रेफरल अस्पताल पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, प्रतापपुर प्रखंड के घोडदौड़ पंचायत के हरहद गांव निवासी रमेश यादव (55) की मौत गुरुवार को हो गयी. परिजनों की रमेश की मौत ठंड लगने की वजह से हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >