पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

चतरा : शहर के नगवां मुहल्ला स्थित एक पेड़ से पुलिस ने दुपट्टा के सहारे लटके एक युवक का शव बरामद किया. शव की पहचान संजय साव के पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गयी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के पीछे मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जाता […]

चतरा : शहर के नगवां मुहल्ला स्थित एक पेड़ से पुलिस ने दुपट्टा के सहारे लटके एक युवक का शव बरामद किया. शव की पहचान संजय साव के पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गयी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के पीछे मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जाता है. पुलिस ने युवक के पैकेट से सुसाइड नोट बरामद किया. युवक का शव सफेद रंग के दुपट्टा से झूलता हुआ मिला. परिजनों ने बताया कि दीपक एक लड़की से करता था.

उसी से शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के घरवाले इसके लिए तैयार नहीं थे. परिजनों का आरोप है कि दीपक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है. इधर, इससे पूर्व जब पुलिस शव लेने पहुंची थी तो परिजन हत्या के दोषी को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अड़ गये. एसडीपीओ वरुण रजक लोगों को समझा-बुझा कर शव को अपने कब्जे कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >