26 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

चतरा : चतरा कॉलेज में बने मतगणना हॉल में गुरुवार सुबह आठ बजे से मतगणना कार्य प्रारंभ होगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने मतगणना कार्य में लगाये गये पदाधिकारी व कर्मियों को सुबह सात बजे मतगणना हॉल पहुंचने का निर्देश दिया. बुधवार को चुनाव आयोग के ऑब्जर्वर व उपायुक्त ने मतगणना […]

चतरा : चतरा कॉलेज में बने मतगणना हॉल में गुरुवार सुबह आठ बजे से मतगणना कार्य प्रारंभ होगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने मतगणना कार्य में लगाये गये पदाधिकारी व कर्मियों को सुबह सात बजे मतगणना हॉल पहुंचने का निर्देश दिया.

बुधवार को चुनाव आयोग के ऑब्जर्वर व उपायुक्त ने मतगणना केंद्र का जायजा लिया. साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. पांचों विधानसभा क्षेत्र क्रमश: चतरा, सिमरिया, लातेहार, पांकी व मनिका के वोटों की गिनती अलग-अलग हॉल में की जायेगी. सभी हॉल में 17-17 टेबल के माध्यम मतगणना होगी.

उपायुक्त ने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव में पहली बार वीवीपैट व इटीवीपीएस की मतगणना की जायेगी. मतगणना एडिशन एआरओ द्वारा करायी जायेगी. साथ ही इटीवीपीएस व पोस्टल बैलेट की मतगणना अलग हॉल में की जायेगी, ताकि सरल तरीके से मतगणना कार्य किया जा सके.
उपायुक्त ने बताया कि मतगणना के दिन वीडियो रिकॉर्डिंग करायी जायेगी. उन्होंने पदाधिकारियों को मतगणना परिसर में प्रवेश को लेकर आइडी कार्ड समेत अन्य बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिया. आम लोगों के मतगणना की जानकारी के लिए स्ट्रांग रूम के बाहर मुख्य गेट पर लाउडस्पीकर की व्यवस्था की गयी है, ताकि मतगणना की पल-पल की जानकारी मिल सके. मतगणना को लेकर क्षेत्र की साफ-सफाई की गयी. मतगणना कार्य शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है.
मालूम हो 29 अप्रैल को चतरा संसदीय क्षेत्र का चुनाव संपन्न हुआ था. लोकसभा चुनाव में शामिल 26 उम्मीदवारों का भाग्य फैसला होगा. चुनाव में कुल नौ लाख 22 हजार 832 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था. वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार की चुनाव में 12.82 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >