डीआरडीए भवन में समारोह का आयोजन
चतरा : हूल दिवस के पर जिले के 55 भूमिहीनों के बीच 12 एकड़ 60 डिसमिल का बासगीत और बंदोबस्ती परचा वितरण किया गया़ डीआरडीए भवन में सोमवार को समारोह आयोजित कर डीडीसी मयूख ने परचा वितरण किया. समारोह में अपर समाहर्ता इंद्रदेव मंडल, एसडीओ सतीश चंद्रा, अंचल अधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की समेत कई राजस्व कर्मचारी उपस्थित थ़े.
मौके पर एसी श्री मंडल ने बताया कि छह लोगों के बीच 58 डिसमिल का बासगीत परचा और 49 लोगों के बीच 11 एकड़ 92 डिसमिल बंदोबस्ती का परचा बांटा गया़ उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश पर जिले के भूमिहीनों के बीच परचा वितरण किया गया़ वहीं सिमरिया के 12 लोगों के बीच परचा वितरण किया गया़.
